फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died and one injured in road accident chiyam mamyana

ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत

Tue, 10 Jan 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)। Updated Tue, 10 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
धारटीधार क्षेत्र के चीया मम्याना गांव में एक टिप्पर के गहरी खाई में गिरने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मंगलवार की सुबह सिविल अस्पताल ददाहू में लाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाहन अस्पताल रेफर कर दिया गया। टिप्पर पांवटा से ददाहू जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिप्पर नंबर एचपी71-4447 पांवटा से वापिस ददाहू आ रहा था। चीया मम्याना गांव के समीप टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 150 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक हरिचंद (38) निवासी गनोग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति ईश्वरचंद (36) निवासी गनोग गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सिविल अस्पताल ददाहू में भर्ती किया गया, जहां उसको प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया। घायल को अंदरूनी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माजरा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पड़ताल में जुटी है। दुर्घटना की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed