{"_id":"57f13d914f1c1bce4b57518c","slug":"one-arrested-with-three-kg-chura-posat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में 3 किग्रा. चूरा पोस्त समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा में 3 किग्रा. चूरा पोस्त समेत एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sun, 02 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सुरक्षा शाखा व पांवटा पुलिस की संयुक्त टीम ने चुरापोस्त समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तारुवाला में नाके के दौरान आरोपी से 3 किलो 149 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपी से जांच टीम पूछताछ कर रही है। वह चूरा पोस्त कहां से लाया और कहां लेकर जा रहा था। इसका खुलासा पुलिस पूछताछ क बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को एएसआई रविंद्र लाल, मुख्य आरक्षी सुरक्षा शाखा सेवा सिंह, राजेंद्र सिंह व आरक्षी नवराज शर्मा टीम ने तारुवाला रोड पर नाका लगाया था। नाके में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक स्कूटर को रोक कर चेकिंग की गई जिसमें आरोपी केदारपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र गुलजारी लाल से तलाशी के दौरान टीम को 3 किलो 149 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तारुवाला में चूरा पोस्त आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच टीम गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन