{"_id":"58c8282f4f1c1b981132aab2","slug":"one-arrested-with-churs","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस और स्मैक समेत एक आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस और स्मैक समेत एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Tue, 14 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सुरक्षा शाखा और पांवटा पुलिस की संयुक्त टीम ने चरस व स्मैक समेत एक आरोपी गिरफ्तार किया है। टीम ने होली के दिन सतीवाला से पुरुवाला मार्ग पर नाका लगाया था। तलाशी के दौरान आरोपी से नशे की सामग्री बरामद हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
सोमवार को मुख्य एएसआई नौख राम, सुरक्षा शाखा टीम के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, एचसी राजेंद्र व आरक्षी नवराज की संयुक्त टीम ने नाका लगाया था। सतीवाला से पुरुवाला कांशीपुर संपर्क मार्ग के समीप आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस नाका देख कर पैदल चल रहा एक युवक घबरा गया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तलाशी ली। पुरुवाला कांशीपुर निवासी विजय कुमार (26) पुत्र सावन राम से 230 ग्राम चरस व 2 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है।
डीएसपी ने कहा कि आरोपी विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत से 3 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।
----------