{"_id":"5831de5a4f1c1b9c28b395f3","slug":"one-arrested-with-churs-in-batapul","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातापुल के समीप चरस समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बातापुल के समीप चरस समेत एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर पुलिस वाहनों की चेकिंग करते हुए
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरक्षा शाखा और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सुरक्षा शाखा और पांवटा पुलिस टीम ने बाता पुल चौक के पास चरस समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई वर्षों से चौक पर रेहड़ी का कार्य करता है। गुप्त सूचना पर आरोपी की तलाशी ली गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की अवैध नशे की बिक्री एक रेहड़ी संचालक करता है। शनिवार रात को संयुक्त टीम संदिग्ध पर नजर रख रही थी। देर रात को एएसआई अशोक कुमार, मुख्य आरक्षी मामराज पुंडीर, सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह व आरक्षी नवराज सिंह की टीम ने एनएच 7 पर नाका लगाया था। बातापुल चौक के समीप एक युवक इस्लाम(26) पुत्र नानुदीन निवासी हरियाणा कलेसर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान टीम को 269 ग्राम चरस बरामद हुई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। आरोपी इस्लाम के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
--------------------
सुरेश तोमर