{"_id":"583f182c4f1c1b0e1ede6fb0","slug":"mobile-case-and-others-things-of-of-lakhs-thefting-in-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा की तीन दुकानों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा की तीन दुकानों से लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात पांवटा साहिब में चोरों ने जैक लगाकर तीन दुकानों के शट्टर तोड़ डाले और लाखों रुपये का सामान लेकर नौ-दो-ग्यारह हो गए। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात बदमाशों ने तीन दुकानों के ताले व जैक से शटर तोड़ दिए। इसके बाद लाखों का सामान उड़ाने में कामयाब भी रहे हैं। इसमें पांवटा साहिब के मुख्य बाजार सिविल अस्पताल चौक पर ठाकुर मोबाइल शाप पर दुकान के ताले तोड़ कर बदमाशों ने 80 हजार के मोबाइल व पांच हजार रुपये नकद चुरा लिए।
विज्ञापन
दूसरी चोरी की वारदात बद्रीपुर गुरुद्वारे के समीप सुखबिंद्र जनरल स्टोर में हुई। यहां भी चोरों ने जैक लगाकर पहले शट्टर तोड़ दिया यहां से चोर दुकान से एक मोबाइल, जनरल स्टोर से करीब 15 हजार का सामान बदमाश ले उड़े।
विज्ञापन
दोनों दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देन के बाद एक अन्य जनरल स्टोर को निशाना बनाया गया। यहां से बदमाशों ने आटे की थैलियां, सरसों की तेल की बोतलें और इलेक्ट्रीकल स्पीकर पर हाथ साफ कर दिया।
उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि इन चोरियों में नशे से ग्रस्त युवाओं की संलिप्तता हो सकती है। वह चोरी की वारदातों की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। शहर के नशे और चोरियों में संलिप्त लोगों को बुलाया गया है, ताकि बदमाशों का कोई सुराग मिल पाए।
बॉक्स के लिए--
खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज
पांवटा क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। दो सप्ताह से इलाके में चोरियों की आधा दर्जन से भी अधिक वारदातें हुई हैं। हैरत यह है कि चोर जैक लेकर आए और शट्टर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार भी हो गए। लेकिन, किसी को भनक तक नहीं लगी। आटे की थैलियां, सरसो की बोतले आदि चुराने में जाहिर है कि चोरों ने किसी गाड़ी का इस्तेमाल किया होगा। ऐसे में पुलिस अब सीसीटीवी की फुटैज भी खंगाल रही है।