फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jewllery of lakhs thefting in asiyad panchyat ex presdents home

अशियाड़ी पंचायत केपूर्व पंचायत प्रधान के घर से लाखों के गहने चोरी

Wed, 12 Oct 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर) Updated Wed, 12 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
jewllery of lakhs thefting in asiyad panchyat ex presdents home
police

विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशियाड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान के दुबोड़ स्थित घर से लाखों रुपये के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पूर्व पंचायत प्रधान बहादुर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गहनों की अनुमानित कीमत 6 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है।

शिलाई पुलिस थाना प्रभारी स्वयं मामले की जांच में जुटे हैं। अज्ञात चोरों ने गहनों पर कब हाथ साफ किया इसकी जानकारी स्वयं घरवालों को भी नहीं है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान बहादुर सिंह के घर में उसकी तीन बहुएं व एक बेटी की समस्त ज्वैलरी एक संदूक में रखी रहती है। इनमें से जिसे जरूरत होती है वह गहनों को निकाल लेता था। अंतिम बार बहादुर सिंह की बेटी ने 9 सितंबर को उस समय संदूक खोला था जब उसने बाजार से खरीदे नये कंगनों को उस संदूक में रखा। उस दौरान संदूक में पूरी ज्वैलरी सुरक्षित थी। उसके बाद किसी भी पारिवारिक सदस्य को उस संदूक को खोलने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
विज्ञापन

गत 9 अक्तूबर को बहादुर सिंह की नाहन में रह रही बहू जब घर आई तो उसने करवाचौथ के लिए कुछ गहने निकालने के लिए संदूक खोला, जो खाली था। इसके बाद बहू ने यह बात घरवालों को बताई। चोरी का खुलासा होने के बाद बहादुर सिंह के घरवाले अपने स्तर पर दो दिन तक छानबीन करते रहे। कुछ हासिल न होने पर 11 अक्तूबर को मामला पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी भीष्म सिंह ठाकुर ने बताया कि चोरी हुए गहनों की अनुमानित कीमत 6-7 लाख रुपये है। पुलिस छानबीन में जुटी है। उधर, इस मामले में एसएचओ शिलाई दुलोराम ने बताया कि वह स्वयं मामले की तहकीकात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के मामलों में संलिप्त रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप कर देगी।
--------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed