{"_id":"5919f3904f1c1b8702f22e43","slug":"investigation-begins-in-girl-kidnapping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के अपहरण मामले को पुलिस ने नकारा, जांच जारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के अपहरण मामले को पुलिस ने नकारा, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Mon, 15 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। निहालगढ़ गांव में रविवार देर रात को सामने आए लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टि में इसे अपहरण का मामला मानने से इंकार किया है। फिर भी पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। लड़की के परिजनों द्वारा अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करवाने बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सौम्या साम्बशिवन ने सोमवार को खुद पांवटा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस दौरान नारीवाला निवासी दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि लड़का-लड़की दोनों एक दूसरे के जानकार थे। डेढ़ माह से दोनों फोन पर एक दूसरे संपर्क में भी थे। रविवार रात को ग्रामीणों द्वारा अचानक पीछा करने से युवक घबरा गए और लड़की को ज्वालापुर के पास वाहन से नीचे उतार दिया और खुद वाहन समेत फरार हो गए। पुलिस इस दिशा मेें भी जांच कर रही है कि कहीं युवती खुद तो युवकों के साथ गाड़ी में बैठ कर नहीं जा रही थी।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार देर रात को निहालगढ़ में अपहरण के प्रयास की सूचना से सनसनी फैल गई थी। शिकायत में कहा गया था कि युवती को घर के सामने से उठा लिया गया है। ग्रामीणों ने बाइक व कार से गाड़ी का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से कुछ दूरी पर गाड़ी से लड़की को बाहर फेंक दिया। इस दौरान युवती को हल्की चोटें भी आई हैं। ग्रामीण लड़की को पांवटा अस्पताल लेकर पहुंचे। मौके से भागी गाड़ी का नंबर भी पुलिस टीम को दे दिया गया था। इस घटना के बाद से पुलिस गिरफ्त में आए दोनों संदिग्ध युवक गाड़ी को समीप के गांव छोड़ कर खुद जंगल में छिप गए। परिजनों ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत भी दे दी थी जिसमें कहा गया था कि लड़की नाबालिग (17) है।
विज्ञापन
उधर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। देर रात को परिजनों की तरफ से शिकायत मिली थी। 2 युवकों से पूछताछ जारी है। लड़की के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। शुरुआती जांच में अपहरण का मामला नहीं लगता। अभी जांच जारी है।