{"_id":"575ac1e54f1c1b1f349c660c","slug":"five-days-police-remand-fof-criminal-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":" मर्डर के आरोपी को मिला 5 दिन का पुलिस रिमांड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर्डर के आरोपी को मिला 5 दिन का पुलिस रिमांड
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को उसकी तीन शादियों का पता चल गया था।
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बाइला मर्डर कांड के आरोपी को 14 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। शुक्रवार को आरोपी अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने आरोपी को फिर से पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस हत्याकांड के आरोपी से पूछताछ जारी है। जबकि पुलिस एक दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है। उधर, एसपी सौम्या साम्बशिवन ने वीरवार स्वयं पांवटा का दौरा किया और इस मामले की छानबीन के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 31 मई को गिरिपार क्षेत्र की युवती गायब हुई थी जिसका शव बाइला के जंगल में मिला। हत्याकांड के मुख्य आरोपी विपिन ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर बुधवार को मौका-ए-वारदात से कंपनी के प्रोडक्ट, मोबाइल बैटरी व मेमोरी कार्ड बरामद कर लिया था। हत्या के उपरांत बाता नदी में फेंका बेग भी खोज निकाला था। हत्याकांड का आरोपी अपना गुनाह कुबूल रहा है लेकिन किसी दूसरे का नाम नहीं ले रहा है। इसलिए, मोबाइल डंप डाटा व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को शिमला आईजीएमसी से पहुंचने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच टीम की कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि शुक्रवार को हत्या के आरोपी को अदालत में पेश किया गया। आरोपी को अदालत से 14 जून तक फिर से पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन