{"_id":"5929bc074f1c1b267b535da9","slug":"ex-secretary-of-panchyat-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के पैसे डकारने पर पूर्व सचिव गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत के पैसे डकारने पर पूर्व सचिव गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराो कालाअंब
Updated Sat, 27 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद कोर्ट में बम धमाके का आरोपी पुलिस हिरासत में।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। विकास खंड नाहन के अंतर्गत ग्राम पंचायत कालाअंब के पूर्व पंचायत सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पंचायत की संपत्ति से होने वाली आय में हजारों की गड़बड़ी करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने पूर्व सचिव पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व सचिव हरबंस सिंह ने वर्ष 2013 से 2016 तक अपने कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत की संपत्ति से होने वाली आय में गड़बड़झाला किया था। ग्राम पंचायत भवन के कमरों से प्राप्त होने वाले किराये को पंचायत के रिकॉर्ड में कम दर्शाया गया, जबकि किराये के रूप में अधिक राशि वसूली गई।
विज्ञापन
इस खेल में उसने किरायेदार को पूरे पैसों की वसूली की रसीद दी। जबकि पंचायत रिकार्ड की रसीद में राशि कम दिखाई गई। मामला संज्ञान में आते ही तुरंत हरबंस सिंह पर कार्रवाई की गई। हरबंस सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए सेशन कोर्ट में अर्जी दायर कर दी। शनिवार को सुनवाई के दौरान अदालत जमानत याचिका खारिज कर दी और कालाअंब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कालाअंब थाना के जांच अधिकारी जयदेव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूर्व पंचायत सचिव के खिलाफ भादंसं की धारा 409, 467 व 468 के तहत मामला दर्ज है किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन