फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   drugs is haramfull for health ः sp

नशा स्वास्थ्य के लिए जहर है ः एसपी

Tue, 20 Sep 2016 10:40 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Tue, 20 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

 नाहन (सिरमौर)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैरियर अकादमी नाहन में मंगलवार को पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन’ के इस विशेष अभियान में एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसपी के साथ संवाद करते हुए छात्र-छात्राओं ने कैरियर, नशा मुक्ति और अन्य पहलुओं के संदर्भ में सवाल पूछे। जिनका जवाब देते हुए एसपी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया।      

विज्ञापन


एसपी सौम्या ने कहा कि नशा जहर है। नशे का सेवन करने वाला अपने आप को कंट्रोल करने की क्षमता खो देता है। यदि वह इसे छोड़ना भी चाहे तो छोड़ नहीं पाता। इससे स्वयं को कंट्रोल करने की शक्ति खत्म हो जाती है। पुलिस नशे के समूल नाश के लिए अपना कार्य कर रही है। कई एफआईआर हुई और इस गोरखधंधे से जुड़े कई लोग पकड़े भी गए। लेकिन, जन सहयोग के बिना इसका समूलनाश संभव नहीं है। इसके लिए महिला मंडल, एनजीओ, युवा मंडल, स्कूली विद्यार्थियों और तमाम सामाजिक संस्थाओं का सहयोग जरूरी है। कैरियर अकादमी के प्रधानाचार्य केसी शर्मा बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने एसपी को स्कूल की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। स्कूली बच्चों ने भी अपने विचार रखे।      
विज्ञापन

बॉक्स
इन नंबरों पर दें नशे से संबंधित सूचना      
एसपी ने कहा है कि यदि किसी को नशा करने वाले या नशे का कारोबार करने वाले से संबंधित कोई जानकारी है तो उसे पुलिस के साथ सांझा करें। इसके लिए पुलिस के 100 नंबर और 225002 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा पुलिस की डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सिरमौर पुलिस डॉट कॉम साइट पर भी सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल रख सकते हैं मजबूत नींव      
कैरियर अकादमी के एमडी मनोज राठी ने बताया कि बच्चों में संस्कार डालने की जरूरत है।  अपराध जड़ से खत्म करना होगा। यह तभी हो सकता है जब हम अपनी भावी पीढ़ी को अच्छे संस्कार दें। नींव मजबूत होगी तो बच्चे नशे जैसी कुरीतियों से स्वत: ही दूर रहेंगे। युवा पीढ़ी की मजबूत नींव रखने में स्कूल की अहम भूमिका है।      
कोट्स      
1.जमा दो की छात्रा तमन्ना ने सवाल पूछा कि वह अपना लक्ष्य कैसे निर्धारित करें। बेहतर कैरियर के लिए क्या करना चाहिए। जिस पर एसपी ने दृढ़ निश्चय के साथ मेहनत करने की बात कही।      
2. जमा दो के सिद्धार्थ ने ट्रैफिक नियमों के बारे में पूछा कि इस पर कैसे कंट्रोल किया जा सकता है और कहा वादा किया कि हम कभी नशे को छूएंगे तक नहीं। एसपी ने ट्रैफिक नियम बारे जानकारी दी।    3. अभिषेक ठाकुर ने पूछा कि यदि कोई ड्रग एडिक्ट है तो उससे इससे कैसे बचाया जा सकता है। जिस पर एसपी ने कहा कि यह उसकी बिल पावर पर निर्भर करता है। इसके लिए काउंसलिंग भी की जाती है।      
4. जमा एक की अपूर्वा ने पूछा कि ड्रग का धंधा करने वालों का पकड़ने में किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जिस पर उन्होंने कहा कि एकाग्रता और कुछ करने का जज्बा हो तो सब आसान हो जाता है।       
5. जमा दो मनीश ने पूछा कि क्या द्रढ़ इच्छाशक्ति वाला ड्रग एडिक्ट नशा छोड़ सकता है तो एसपी ने कहा कि बिल्कुल। इसके लिए एकाग्रता और अभ्यास की जरूरत है।      

6. जमा एक के ऋत्विक ठाकुर ने कहा कि नशे के कारोबार को रोकने के लिए और ठोस कदम उठाने चाहिए। ऐसे लोगों को कड़ी सजा का भी प्रावधान होना चाहिए।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed