फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   driver and conducter missing with truc in ponta, case file

चार दिन बाद न ट्रक लौटा, न ही चालक और क्लीनर

Sun, 27 Nov 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 27 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
driver and conducter missing with truc in ponta, case file
पूर्व प्रधान की तलाश में पुलिस की दबिश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


पांवटा साहिब (सिरमौर)।चार दिन बीत गए, लेकिन चालक व क्लीनर का कोई पता नहीं चल पाया है। 24 नवंबर को सैनधार के नेहर स्वार से रेत के लिए पांवटा के लिए निकला एक ट्रक (टिप्पर) वापिस ही नहीं लौटा। ट्रक के वापिस न लौटने के बाद ट्रक मालिक ने पांवटा पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। ट्रक मालिक का चालक व परिचालक से भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

पुलिस के अलावा ट्रक के मालिक चमन लाल और लापता हुए ट्रक चालक चमन व क्लीनर संजू को परिवार के लोग भी दिनरात उन्हें खोजने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। लापता हुए दोनों लोगों को मोबाइल पर भी कोई संपर्क न होने से परिवार भी काफी चिंतित है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सैनधार इलाके के नेहर सवार से एक टिप्पर चार दिन पहले रेत के लिए पांवटा रवाना हुआ था। क्षेत्र के गानू गांव में एक भवन पर लेंटर के लिए कच्ची सामग्री की आवश्यकता थी। पांवटा से रेत भरकर ट्रक वापिस लौट रहा था, अचानक बीच ट्रक रास्ते से ही गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कच्ची सामग्री का इंतजार कर रहे गानूवासी ट्रक के लौटने का इंतजार कर रहे थे लेकिन जब ट्रक चालक से संपर्क नहीं हो पाया तो लोगों ने टिप्पर (एचपी 64ए-2473 )के मालिक को सूचित किया। ट्रक मालिक चमन ने भी चालक के मोबाइल पर संपर्क साधा लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया। अगले दिन भी ट्रक मालिक इंतजार करता रहा। जब दूसरे दिन भी कोई सूचना न मिली तो ट्रक चालक ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज करवाया।

 अब चिंतित व परेशान ट्रक मालिक ने भी अपने स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया है। रविवार को भी दिनभर ट्रक मालिक के अलावा लापता हुए लोगों के परिवार के सदस्य पांवटा इलाके के विभिन्न क्षेत्रों में खोज करते रहे लेकिन शाम तक भी कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। शुरुआती जांच में ट्रक ड्राइवर का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। कंडक्टर के मोबाइल पर कॉल जा रही है लेकिन मोबाइल नहीं उठाया। मोबाइल लोकेशन रजाना टावर के आसपास की आ रही है। ट्रक को कुछ लोगों ने लास्ट टाइम ददाहू क्षेत्र में देखा। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed