फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   copy case one arrest

हाईटेक नकल मामले में एक और गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Thu, 07 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में हाइटेक नकल मामले की जड़ तक पहुंचने में पुलिस चंद कदम दूर है। इस हाईप्रोफाइल नकल के राज को पुलिस परत-दर-परत खोल रही है। सुशील और गुरप्रीत दो अभ्यर्थियों को हाइटेक तरीके से नकल करवाने के आरोप में पुलिस ने छह गिरफ्तारियां की थी। वीरवार को पुलिस ने एक और युवक प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। अब इस हाई प्रोफाइल नकल केस में कुल सात गिरफ्तारियां हुई है। जबकि और गिरफ्तारियां होने के भी पुलिस ने संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


29 मई को पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में नाहन में गुमनाम शिकायत हुई थी कि एक अभ्यर्थी ने नकल की है। नकल कर ही वह टॉपर बना। इस मामले में जब पुलिस ने छानबीन की तो खुलासा हुआ कि हाइटेक कैमरे, ब्लूटुथ, टीम व्यूअर नामक साफ्टवेयर के माध्यम से सुशील और गुरप्रीत को नकल करवाई गई। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया जो इन दिनों पुलिस रिमांड पर हैं।
विज्ञापन


इस दौरान हुई पूछताछ में एक आरोपी ने सोलन जिले के अर्की से संबंधित एक युवक का नाम लिया है। बताया जा रहा है कि युवक ने अभ्यर्थियों को नकल करवाने में सहयोग किया था। अर्की के मांगू गांव का 24 वर्षीय प्रदीप यहां एक फैक्ट्री में कार्यरत था। पुलिस ने आरोपी को फैक्ट्री से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अब तक शिक्षा विभाग के सीनियर असिस्टेंट रमनदीप, जय प्रकाश, लेक्चरर रणदेव, जितेंद्र, सुशील व गुरप्रीत को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब प्रदीप को गिरफ्तार किया गया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एएसपी विनोद धीमान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed