फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   computer stolen in school

पांवटा एसवीएम स्कूल से दो कंप्यूटर चोरी

Mon, 30 Nov 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 30 Nov 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
computer stolen in school

 हिमाचल-उत्तराखंड सीमा क्षेत्र से लगते पांवटा के एसवीएम स्कूल में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोर स्कूल का ताल तोड़कर दो कंप्यूटर सिस्टम उड़ाकर ले गए। चौकीदार स्कूल परिसर में तैनात है। इसके बावजूद चोर बेहद सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। पांवटा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया है।  

विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर पांवटा की प्रधानाचार्य आरती पराशर ने कहा कि सांसद निधि से दो कंप्यूटर सिस्टम करीब 60 हजार रुपये के मिले थे। चोरों ने कार्यालय परिसर का ताला तोड़ा। कार्यालय में रखे सीपीयू समेत 2 कंप्यूटर सिस्टम चोरी कर लिए। स्कूल के चौकीदार ने सुबह करीब साढ़े 5 बजे ताला टूटा देखा तो स्कूल प्रबंधन को सूचित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि  पुलिस थाना पांवटा में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर आकर मुआयना किया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि करते कहा कि एसवीएम स्कूल पांवटा में चोरी की शिकायत मिली है। 2 कंप्यूटर सिस्टम चोरी होने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर गिरोह के निशाने पर शैक्षणिक संस्थान
बताते चलें कि पिछले कुछ समय से पांवटा के शैक्षणिक संस्थान चोर गिरोह के निशाने पर हैं। इससे पहले पांवटा राजकीय महाविद्यालय से लाखों के कंप्यूटर व ग्लोबल अकादमी स्कूल में ताला तोड़कर नलके उड़ा लिए गए थे। पांवटा के वार्ड-11, 10 व 9 वार्ड समेत आसपास वार्डों में टैंकों पर लगे लोहे के चैंबर व नलके उड़ाने की कई चोरियों क्षेत्र में हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed