फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   boy eat poision in rajpur and condition serious

राजपुर में विवाहित युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

Mon, 29 May 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Mon, 29 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
boy eat poision in rajpur and condition serious
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पांवटा / राजपुर (सिरमौर)। आंजभोज क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। जानकारी के अनुसार राजपुर में बाबू सिंह (35) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक उत्तराखंड के कोटड़ा निवासी का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक अपने बीवी-बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता है। युवक उत्तराखंड के सेलाकुई में स्थित एक अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। 

राजपुर से ही युवक अप-डाउन करता है। युवक की पत्नी ने बताया कि सोमवार को किसी काम से थोड़ी देर के लिए वह बाहर गई थी। वापस पहुंचने पर पति को तड़फ़ते हुए देखा। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे पांवटा अस्पताल पहुंचाया जहां पीड़ित युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 उधर, सिविल अस्पताल पांवटा के डॉ. एवी राघव ने बताया कि युवक ने कोई जहरीला पदार्थ निगला है। प्राथमिक उपचार के बाद अब हालत में सुधार आया है। इस संदर्भ में पांवटा पुलिस टीम को सूचित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed