फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   blackmaller of 20 lakhs rupees arrested

ब्लैकमेल कर 20 लाख मांगने वाला शातिर पकड़ा

Tue, 10 Jan 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 10 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
blackmaller of 20 lakhs rupees arrested
देवरिया में पुलिस ने निकाला मार्च - फोटो : SELF

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हैलो, तेरे बेटे ने मेरी नाबालिग भतीजी को अगवा कर लिया है। मैं पुलिस में जा रहा हूं। अगर अपनी इज्जत बचाना चाहते हो तो 20 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। यह किसी फिल्म का डायलॉग नहीं बल्कि मिश्रवाला के व्यक्ति के साथ घटी सत्य घटना है। 20 लाख रुपये की फिरौती लेने के शातिर के मंसूबे पूरे नहीं हो पाए।

विज्ञापन


पांवटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को धर दबोचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश हुए हैं।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिश्रवाला निवासी रसीद अली पुत्र दसौंधी खान को चार जनवरी की शाम करीब पांच बजे फोन कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि उसके (रसीद अली) बेटे ने मेरी (आरोपी) नाबालिग लड़की को भगाया है। वह मेरी भतीजी है। वह पांवटा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने गई थी, जहां से तेरा बेटा नाबालिग को बहला फुसला कर विकासनगर ले गया है। धमकाने वाले ने कहा कि इसलिए फोन किया है कि आप इज्जतदार व्यक्ति हैं। पुलिस में मामला दर्ज होगा तो आपकी बेइज्जती होगी। यदि अपनी इज्जत बचाना चाहते हो तो 20 लाख रुपये का इंतजाम कर लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में रसीद ने कहा है कि 6 जनवरी 2017 को करीब साढ़े 5 बजे उसी नंबर से फोन आया जिसमें 10 मिनट के भीतर 10 लाख लेकर क्यारदा होटल के सामने आने को कहा। जब, शिकायतकर्ता क्यारदा पहुंचा तो कहा कि आप क्यारदा पुल पर सड़क के किनारे जो दो बोर्ड लगे हैं, उसके बीच में पैसों को लिफाफे में डाल कर छिपा दो और यहां से चले जाओ। लिफाफा छिपा दिया। साथ ही गांव के कुछ लोगों को निगरानी के लिए छिपा दिया लेकिन फिरौती की मांग करने वाले को कुछ भनक लग गई। मौके पर पैसे उठाने नहीं पहुंचा।
उस जगह के आसपास ही पुुरुवाला सड़क पर मुबारिक अली (28) पुत्र नूरदीन निवासी भगवानपुर मिला। जब उससे पूछा की कहां से आया व जा रहा है तो उसने कहा कि पुरुवाला स्मैक लेने जा रहा हूं। शिकायतकर्ता ने कहा कि पूरा संदेह है कि फिरौती का ताना बाना इसी ने बुना है। पहले लड़के से लड़की की बातचीत करवाई। फिर उसका नाजायज फायदा उठा कर दबाव बना कर 20 लाख राशि की मांग रखी। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा कि जो बात उस व्यक्ति ने मेरे से की उसकी बाकायदा रिकार्डिंग भी उसके पास उपलब्ध है।  

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा मिश्रवाला निवासी रसीद अली पुत्र दसौंदी खान की शिकायत पर आईपीसी की धारा-384 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है जिसमें भगवानपुर के आरोपी मुबारिक अली(28) पुत्र नूरदीन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed