{"_id":"5c62fcc6bdec2273a5196f5b","slug":"91549991110-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 बेलगाम वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
17 बेलगाम वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियम तोड़ने पर 17
ड्राइवरों के लाइसेंस सस्पेंड
शिलाई में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप
तीन महीने तक नहीं चला पाएंगे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वाले वाहन चालकों पर पुलिस और प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। शराब पीकर गाड़ी चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, तेज रफ्तार वाहन चलाना आदि मामलों में एसडीएम शिलाई ने अब तक 17 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए सस्पेंड कर दिए हैं। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। शिलाई जैसे दुर्गम क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। सड़क हादसों में कई जानें जा चुकी हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू किया है। पिछले 6 महीनों में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान एसडीएम को भेजे मामलों में 17 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीनों के लिए सस्पेंड कर दिए हैं। एसडीएम शिलाई योगेश चौहान ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस और प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। दुर्घटना संभावित चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर क्रैश बैरियर और पैरापिट लगाकर सड़कों को सुरक्षित करने की मुहिम जारी है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहन चालकों के लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड किए जा चुके हैं। डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
000