फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बिजली चोरी पर ठोका पांच लाख जुर्माना

बिजली चोरी पर ठोका पांच लाख जुर्माना

Fri, 28 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी पर ठोका पांच लाख जुर्माना
बिजली चोरी पर वसूला पांच लाख जुर्माना
विज्ञापन

पांवटा में बिजली चोरी करते पकड़े 23 लोग
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। मेन बिजली लाइन से कनेक्शन जोड़कर बिजली चोरी करने वालों की अब खैर नहीं। बिजली बोर्ड ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ताजा घटनाक्रम में बिजली बोर्ड के उड़नदस्ते ने पांवटा क्षेत्र में बिजली चोरी के लगभग दो दर्जन मामले पकड़े हैं। इनसे मौके पर ही करीब पांच लाख रुपये की राशि वसूल की गई है।

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने बिजली चोरी पर नजर रखने के लिए उड़नदस्ते का गठन किया है। दस सितंबर को धौलाकुआं क्षेत्र में छापामारी करते हुए टीम ने बिजली चोरी के 14 मामले पकड़े थे। उनसे 2.78 लाख रुपये की राशि वसूल की गई। अब टीम ने पांवटा क्षेत्र का दौरा किया है। पांवटा के विभिन्न इलाकों में दबिश देते हुए लगभग दो दर्जन लोगों को बिजली की चोरी करते हुए पाया गया। इनमें घरेलू, कॉमर्शियल के अलावा टेंपरेरी कनेक्शन भी शामिल हैं। राज्य बिजली बोर्ड के उपनिदेशक लोकसंपर्क अनुराग पराशर ने बताया कि उड़नदस्ते ने अचानक पांवटा साहिब क्षेत्र में छापामारी की थी। इस दौरान करीब पांच लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। बोर्ड के अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि बिजली बोर्ड के फील्ड कार्यालय भी अपने स्तर पर यह कार्य करें। बोर्ड ने जनता से अनुरोध किया है कि यदि बिजली चोरी का कोई मामला उनके ध्यान में आता है, तो तुरंत इसकी जानकारी संबंधित उपमंडल में दें। सूत्र बताते हैं कि बिजली बोर्ड अवैध रूप से बिजली चोरी करने वालों पर पिछले एक सप्ताह से कार्रवाई कर रहा है। इसके तहत अब तक करीब नौ लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed