फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   देवीनगर में नशीली दवाइयों के साथ एक गिरफ्तार

देवीनगर में नशीली दवाइयों के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 01 May 2018 11:31 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
देवीनगर में नशीली दवाइयों के साथ एक गिरफ्तार
medicine
ंअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा पुलिस और सुरक्षा शाखा की टीम ने नशीली दवाइयों की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक से 454 कैप्सूल और गोलियां भी बरामद हुईं हैं। बताया जा रहा है कि युवक इन प्रतिबंधित दवाइयों को पांवटा इलाके में नशेड़ियों को सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
जिला पुलिस ने पिछले कुछ समय से नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा है। पांवटा के देवीनगर में एक व्यक्ति नशीली दवाइयों का कारोबार कर रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षा शाखा और पुलिस की टीम ने उस पर नजर रखना शुरू की।
विज्ञापन

गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए टीम ने सोमवार रात को आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान पांवटा के देवीनगर निवासी मनीष कुमार उर्फ मोनू पुत्र प्रेम सिंह की तलाशी ली गई। आरोपी से अवैध नशे की 454 नशीली गोलियां-कैप्सूल बरामद की गई। आरोपी मनीष पुलिस टीम को इन दवाइयों के बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी मनीष कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed