फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पुलिस की सख्त कार्रवाई के बिना में रइसजादों के हौसले बुलंद

पुलिस की सख्त कार्रवाई के बिना में रइसजादों के हौसले बुलंद

Wed, 10 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की सख्त कार्रवाई के बिना में रइसजादों के हौसले बुलंद

विज्ञापन
सचित्र-2 से
पुलिस की सख्त कार्रवाई के बिना में रइसजादों के हौसले बुलंद
प्रतिबंध के बावजूद नाहन बाजार में रुक नहीं रहा वाहनों का प्रवेश
जगह-जगह खड़े दोपहिया वाहनों ने भी बाजार किया तंगहाल
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन बाजार में दोपहिया वाहनों का प्रवेश रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिबंध के बावजूद यहां दिन भर दोपहिया वाहन हवा से बातें कर रहे हैं। पुलिस तंग बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने में नाकाम हो रही है जिससे यहां खरीदारी करने आए ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ रहा है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंतित हैं। बाजार में दिन के समय वाहनों के प्रतिबंध को लेकर ‘अमर उजाला’ ने बुधवार को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर बाजार का निरीक्षण किया तो पाया कि प्रतिबंध के आदेशों का पालन कतई नहीं हो रहा। बाजार से दोपहिया वाहनों का गुजरना लगातार जारी है। यही नहीं दुकानदारों ने पहले से ही तंग बाजार में अपने दोपहिया वाहन भी खड़े कर रखे हैं जिससे बाजार और तंगहाल हो गया है। इससे बाजार आए ग्राहकों को परेशानी हो रही है।
हैरत की बात यह है कि पुलिस इस बारे कई बार कड़ी कार्रवाई की बात कह चुकी है लेकिन पुलिस कभी कभार चालान काटने तक ही सीमित रह गई है जिस कारण बाजार में दोपहिया वाहनों का प्रवेश रुक नहीं रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक प्रभात कुमार ने कहा कि दुकानदारों को चाहिए कि वह बाजार में वाहन न लेकर आएं। पैदल चलें, इससे सेहत भी ठीक रहेगी। बाजार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस को भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर अधिकतम चालान काटना चाहिए। अनिल शर्मा ने कहा कि दुकानदारों को अपने वाहन बाजार में न खड़े कर साथ लगती गलियों में खड़े करने चाहिए। बाजार में जो दोपहिया वाहन प्रवेश कर रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यातायात प्रभारी दिनेश रमौल ने कहा कि बाजार में दोपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित है। नियम तोड़ने वालों के अधिकतम चालान काटे जाएंगे। पहले भी समय-समय पर चालान किए गए हैं।
---पंकज तन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed