{"_id":"5a0496024f1c1bd9798bb32a","slug":"91510249986-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक हादसे में मृतकों की पहचान पति, पत्नी और बेटा उत्तराखंड के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक हादसे में मृतकों की पहचान पति, पत्नी और बेटा उत्तराखंड के
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल एवं उत्तराखंड की सीमा पर गोज्जर आडेन पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसे के मृतकों की पहचान हो गई है। सभी मृतक उत्तराखंड के जीवनगढ़ निवासी हैं। बुधवार देर रात बैक करते वक्त ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी।
इसके चलते बाइक में आग लग गई और उसमें सवार पति, पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। गांव में एक साथ तीनों का संस्कार किया गया।
पीड़ित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्तराखंड के जीवनगढ़ से एक परिवार बाइक पर विवाह समारोह में शरीक होने जा रहा था। बुधवार देर रात गोजर आडेन पुल के पास एक ट्रक पांवटा की तरफ जा रहा था। दूसरे ट्रक को साइड देने के लिए ट्रक को पीछे किया। ट्रक ने पीछे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक टंकी टूट गई और जोर का धमाका हुआ।
विज्ञापन
आग लगने से उत्तराखंड निवासी शौकत अली पुत्र रसीद अहमत, उसकी पत्नी प्रवीन बेगम और बेटा सोहेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंच कर देर रात को शिनाख्त कर ली थी। इसी बाइक के साथ पीछे चल रही दूसरी बाइक सवार युवक और उसकी मां को भी चोटें आई हैं। महिला को विकासनगर अस्पताल पहुंचाया गया है।
सिंगपुरा चौकी प्रभारी एएसआई चेतन कुमार ने कहा कि मृतकों की पहचान कर ली गई है। हादसे के बाद ट्रक को मौके पर छोड़ कर आरोपी चालक फरार है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि तीनों मृतकों की पहचान उत्तराखंड के ग्राम जीवनगढ़ निवासी के रूप में हुई है। शीघ्र आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।