{"_id":"5974dbec4f1c1bb52a8b46bb","slug":"91500830700-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिट एंड रन मामले में एक युवक की मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिट एंड रन मामले में एक युवक की मौके पर मौत
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शनिवार देर रात को देहरादून-पांवटा एनएच मार्ग-7 पर दर्दनाक हादसा हुआ। एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर को टक्कर मारी। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। माजरा पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
शनिवार देर रात को एनएच-7 पर सैनवाला के समीप सड़क हादसा हुआ। माजरा पुलिस चौकी में लोगों ने देर रात को सूचना दी जिसमें कहा गया कि कोई वाहन एक युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल युवक की पहचान माजरा निवासी अनिल कुमार पुत्र सीता राम के रुप में हुई। शव को कब्जे में ले लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। माजरा पुलिस चौकी प्रभारी बीरु अहमद ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई थी। पुलिस टीम ने हिट एंड रन मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि सड़क हादसे में माजरा निवासी अनिल कुमार (36) पुत्र सीता राम की मौत हो गई है। मामले की जांच माजरा पुुलिस टीम कर रही है।
विज्ञापन
--हिट एंड रन मामले में एक युवक की मौके पर मौत
--देहरादून-पांवटा एनएच पर अज्ञात वाहन चालक राहगीर को टक्कर मारकर फरार
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर करवाया पोस्टमार्टम, देररात हुआ हादसा