फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में दिनदिहाड़े लूटे 82 हजार रुपये

पांवटा में दिनदिहाड़े लूटे 82 हजार रुपये

Tue, 20 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में दिनदिहाड़े लूटे 82 हजार रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में मंगलवार को दिनदिहाड़े लूट की वारदात हुई है। हरियाणा नंबर की एक गाड़ी में सवार होकर आए कुछ बदमाश सड़क किनारे पार्क कर रखी स्कूटी से 82 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। जल्द ही बदमाशों के गिरफ्तार होने की संभावना है।
पांवटा साहिब में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गत दिवस एसडीएम कार्यालय के समीप से ही बदमाश एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। अब ताजा घटनाक्रम में बदमाशों ने 82 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। मामला पांवटा शहर के वाई प्वाइंट का है। यहां पर महिंद्रा फाइनेंस का कार्यालय है।
विज्ञापन

अशोक दुग्गली नामक एक व्यक्ति अपनी गाड़ी की किश्त जमा करने के लिए स्कूटी में सवार होकर कार्यालय पहुंच गया। उसने स्कूटी को वहां पर पार्क किया और किश्त जमा करवाने चले गए। जब तक वह वापस आये तब तक उसकी स्कूटी वहां पर नहीं मिली। काफी दूर जाकर जब स्कूटी मिली तो उसमें 82 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके बाद जब सीसीटीवी खंगाली गई तो शातिर साफ दिखाई दिए। पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हरियाणा नंबर की एक गाड़ी वाई प्वाइंट से गोविंदघाट बैरियर होते हुए उत्तराखंड में प्रवेश कर गई। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसमें कुछ संदिग्ध चेहरे दिखे हैं। जल्द ही मामले को खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed