{"_id":"5942cd7e4f1c1b45018b467f","slug":"91497550206-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतौन में अंतरजातीय विवाह कराने पर पीट डाला वकील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सतौन में अंतरजातीय विवाह कराने पर पीट डाला वकील
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। एक वकील की कुछ लोगों ने पिटाई कर डाली। शिमला में कार्यरत अधिवक्ता केदार सिंह जिंदान का आरोप है कि मई में उन्होंने एक युवक और युवती का विवाह करवाया जो अंतरजातीय थे। इससे नाराज कुछ लोगों ने सतौन बस अड्डे पर उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की। वीरवार को जिंदान इस मामले को लेकर उपायुक्त सिरमौर से मिले और न्याय की फरियाद लगाई। उन्होंने इसकी शिकायत डीजीपी हेड क्वार्टर शिमला को भी की है।
डीजीपी को दी शिकायत में उन्होंने पुलिस पर भी एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं। जिंदान का कहना है वह अस्पताल में बोलने की स्थिति में नहीं थे। फिर भी पुलिस चौकी के कर्मियों ने एफआईआर के लिए कागज पर हस्ताक्षर करवाए। उन्होंने कहा कि उनकी हत्या का षड्यंत्र रचा गया था जिसमें 11 पंचायतों के प्रतिनिधि एवं कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने वकील पर जातिवाद को बढ़ावा देने के भी आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत भी लोगों ने डीसी से की है। जिंदान पर एक महिला ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया जाए। उधर, एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत उन्हें प्राप्त हुई है जिसे जांच के लिए डीएसपी पांवटा को भेजा गया है। मामले की निष्पक्षता से छानबीन की जाएगी।