फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पत्नी से मारपीट करने वाले को एक साल कैद

पत्नी से मारपीट करने वाले को एक साल कैद

Sat, 09 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से मारपीट करने वाले को एक साल कैद

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जेएमआईसी अदालत नाहन की न्यायाधीश मनीषा गोयल ने घरेलू हिंसा का अभियोग साबित होने पर एक व्यक्ति को एक साल के साधारण कारावास और 1500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
सहायक न्यायवादी रूमींद्र बैंस ने अदालत में इसकी पैरवी की। उन्होंने बताया कि दोषी बीरबल सिंह पुत्र स्वर्गीय रूप सिंह निवासी धगेड़ा अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था तथा शराब पीने का आदि था। 25 मार्च 2017 को भी इसने रात को पत्नी के साथ डंडों से मारपीट की जिससे उसके बाजू में काफी चोटें आईं। दोषी की मारपीट से उसकी पत्नी को गांव के कुछ लोगों ने बचाया।
विज्ञापन

बैंस ने बताया कि दोषी के खिलाफ अदालत में पहले से घरेलू हिंसा का मामला चल रहा था। इसके बावजूद भी वह अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ भादंसं की धारा 498ए, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर अदालत में चालान पेश किया था। अदालत में दोष साबित होने पर अदालत ने उसे उक्त सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--पत्नी से मारपीट करने वाले को एक साल कैद
जेएमआईसी की अदालत ने सुनाया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed