{"_id":"5984b02e4f1c1bf6108b45d0","slug":"81501868078-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर का ताला तोड़कर उड़ाए गहने-बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर का ताला तोड़कर उड़ाए गहने-बाइक
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा नगर परिषद कमेटी के वार्ड-7 में चोरों ने घर के ताले तोड़कर गहनों व बाइक पर हाथ साफ कर लिया। शुक्रवार को परिवार के यूपी से वापिस लौटने पर चोरी की वारदात का पता चला। चोर मकान मालिक और किरायेदार का सामान व बाइक भी चुरा ले गए। इसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने मकान मालिक व किरायेदार के कमरों में से गहने और एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पांवटा बाजार के समीप चोरी हुई।
आशीष राजपूत ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें कहा है कि उत्तर प्रदेश के नगिना अपने घर हुए थे। परिवार के साथ शुक्रवार को अपने घर पहुंचे। लौटने पर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन
सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी के लॉक भी टूटे व खुले हुए पड़े थे। देखने पर पता चला कि घर से 2 सोने की अंगुठियां, 1 सोने की चैन, सारे चांदी के जेवर व छोटे बच्चे के सोने-चांदी के गहने गायब थे।
विज्ञापन
घर के बरामदे में खड़ी बाइक एचपी17- 2093 भी चोर ले गए। वही, मकान के मालिक शशि शर्मा के घर तथा अलमारी का भी टाला टूटा हुआ मिला। घर का कई महंगा सामान भी चोर ले उड़े। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि शिकायत मिली है जिसकी जांच शुरू कर दी है।