{"_id":"5941737d4f1c1b13078b4633","slug":"81497461629-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर दुराचार और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर दुराचार और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर के नाहन इलाके की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। शारीरिक शोषण के अलावा युवती ने जातिसूचक शब्द कहने का मामला भी एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज करवाया है। सीआरपीसी की धारा 154 के तहत बयान लेने के बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने कहा कि आरोपी अचल से उसकी मुलाकात बीआरसी कार्यालय पांवटा साहिब में हुई थी। इसके बाद आपस में बातचीत होती रही। दूरियां काफी कम होने पर आरोपी उसे कई बार घर भी छोड़ता था। कई बार कटासन के समीप बाइक रोककर साइड में ले जाता था। इस दौरान उससे अश्लील हरकतें की जाती थीं।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया गया है। जब उसने शादी की बात पूछी तो उसे यह कहकर मना किया गया कि वह स्वर्ण जाति से संबंध रखता है। जबकि, वह एससी जाति से संबंध रखती है।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी नाहन तिलकराज शांडिल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
-------------------