फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   युवती को बनाया नशेड़ी, अश्लील फोटो वायरल

युवती को बनाया नशेड़ी, अश्लील फोटो वायरल

Tue, 13 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
युवती को बनाया नशेड़ी, अश्लील फोटो वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। सोशल मीडिया में एक युवती की एक युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक और युवती का एक-दूसरे से मिलने भी लगे। युवक ने बहला-फुसलाकर युवती को नशे की लत लगा दी। युवती से अश्लील फोटो मांगी और फिर उन्हें सोशल मीडिया में वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा। मामला नाहन थाना में दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार युवक के चंगुल में फंसने के बाद युवती 30 से 35 हजार रुपये विभिन्न किश्तों में उसे दे चुकी है लेकिन 12 जून को युवक ने युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर 2016 में एक युवक फेसबुक पर लड़की से दोस्ती कर लेता है। फिर बहला फुसलाकर लड़की को कथित तौर पर नशे की लत लगवा दी। विश्वास बनाकर पीड़िता से अश्लील फोटो मांग ली। थोड़े ही दिनों बाद लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को पैसे न देने की सूरत में अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की चेतावनी भी युवक ने दी। इससे डर कर पीड़िता ने मार्च 2017 तक 30 से 35 हजार रुपये की रकम आरोपी को दे भी दी है। इसके बाद आरोपी अलग-अलग नाम से लड़की के फेक आईडी बनाने लगा। 12 जून को आरोपी ने लड़की की अश्लील फोटो सोशल मीडिया में अपलोड कर दी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर ली है जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354बी व 506 के अलावा आईटी एक्ट की धारा 66ए, 67 व 67ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी तिलकराज शांडिल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संगीन मामले में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed