फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दूल्हे की हो रही थी हल्दी रस्म, पड़ोसियों ने गिरा दिया मकान

दूल्हे की हो रही थी हल्दी रस्म, पड़ोसियों ने गिरा दिया मकान

Tue, 16 Apr 2019 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
दूल्हे की हो रही थी हल्दी रस्म, पड़ोसियों ने गिरा दिया मकान
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाटांवाली के बातामंडी में एक रिहायशी मकान गिराने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को परिवार के एक सदस्य की विकासनगर में शादी है। इसके चलते पूरा परिवार उत्तराखंड गया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने जेसीबी से मकान गिरा दिया। सूचना मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मकान गिरने की सूचना परिवार को ऐसे वक्त में मिली जब घर में शादी का माहौल था। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित घर में दूल्हे की हल्दी रस्म चल रही थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार बातामंडी निवासी पूर्व सैनिक योगिंद्र सिंह का एनएच किनारे कच्चा रिहायशी मकान बना हुआ है। कई दशकों से परिवार पांवटा के बातामंडी में मकान में रह रहा है। योगिंद्र सिंह के दो बेटे हैं। बड़े बेटे मनु की बुधवार को शादी है। इस परिवार का उत्तराखंड के विकासनगर में भी मकान है। विवाह के लिए पूरा परिवार विकासनगर गया था। आरोप है दूसरे पक्ष ने मौके का फायदा उठाकर रिहायशी मकान को जेसीबी से तुड़वा दिया। इसकी सूचना कुछ स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को दी। इसके बाद परिवार के सदस्य मनु व सेना में कार्यरत योगेंद्र सिंह के छोटे बेटे मनीष समेत रिश्तेदार बातामंडी पहुंचे। मकान को गिरा हुआ पाकर आग बबूला हो गए। पड़ोस में ही रहने वाले दूसरा पक्ष घर से गायब था। पीड़ित परिजनों का कहना है कि राजनीतिक संरक्षण में इस तरह मौके का फायदा उठाकर मकान तुड़वा दिया गया है। उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था। परिजनों के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed