फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   विवाद के बाद पांवटा के एसएचओ का श्री रेणुकाजी ट्रांसफर

विवाद के बाद पांवटा के एसएचओ का श्री रेणुकाजी ट्रांसफर

Sun, 11 Jun 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
विवाद के बाद पांवटा के एसएचओ का श्री रेणुकाजी ट्रांसफर

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एक मामले की जांच को लेकर उद्यमी से पूछताछ का विवाद तूल पकड़ गया है। उद्यमी को पुलिस पूछताछ के बाद दिल का दौरा पड़ गया था। गंभीर हालत में देहरादून के एक अस्पताल में उपचाराधीन है। पांवटा थाना प्रभारी व अन्यों के खिलाफ पांवटा के उद्यमियों व परिजनों और हिप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स इकाई ने एसपी को शिकायत की थी जिस पर कड़ा संज्ञान लेेते हुए एसपी ने एसएचओ पांवटा को रेणुकाजी थाना व एक मुख्य आरक्षी को नौहराधार ट्रांसफर कर दिया है। वहीं श्री रेणुकाजी के थाना प्रभारी देवानंद गुलेरिया को एसएचओ पांवटा स्थानांतरित किया है।
बता दें कि पांवटा में एक निजी होटल को लेकर कोर्ट के माध्यम से मामला दर्ज हुआ। होटल व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज होने पर कार्रवाई शुरू हुई। इसी मामले में क्षेत्र के उद्यमी राम लाल को भी पुुलिस टीम पूछताछ के लिए थाने लेकर पहुंची। पूछताछ के दौरान उद्यमी को दिल का दौरा पड़ा गया। पांवटा अस्पताल में उपचार के बाद गंभीर हालत में उद्यमी देहरादून में उपचाराधीन है। हिप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवट इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल समेत प्रतिनिधिमंडल एसपी सिरमौर से मिला जिसमें उद्यमी के साथ एसएचओ व हैड कांस्टेबल द्वारा कथित दुर्व्यवहार मामले की निष्पक्ष जांच मांगी।
विज्ञापन

एसपी सिरमौर ने जांच के आदेश दिए। अब, पांवटा साहिब से एसएचओ मनीष चौहान को श्री रेणुका जी थाना ट्रांसफर कर भेज दिया गया है। पांवटा में 3 माह पहले ही एसएचओ पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिरमौर ने करीब एक दर्जन तबादले किए हैं जिसमें पांवटा थाना से हैड कांस्टेबल सेवा सिंह को नौहराधार, हैड कांस्टेबल धर्म सिंह को राजगढ़ व कांस्टेबल नवराज को पच्छाद थाना में स्थानांतरित किया गया है।

उधर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने पुष्टि की है। एसपी ने कहा कि एसएचओ पांवटा को रेणुकाजी थाना व श्री रेणुका जी के एसएचओ को पांवटा ट्रांसफर कर दिया गया है।
--एक मामले में एक उद्योगपति के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
--अब, देवानंद गुलेरिया होंगे पांवटा पुलिस थाना के नए एसएचओ
--परिजनों और उद्यमियों से शिकायत मिलने पर एसपी ने लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed