{"_id":"59246b334f1c1bd33c535dcf","slug":"71-tulu-pump-recoverd-in-amarpul-mohala-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन के अमरपुर मोहल्ला में जब्त किए 71 टुल्लू पंप, मुहिम जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाहन के अमरपुर मोहल्ला में जब्त किए 71 टुल्लू पंप, मुहिम जारी
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
Updated Tue, 23 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। शहर भर में एक समान पेयजल आपूर्ति के लिए आईपीएच विभाग की टुल्लू पंप उखाड़ो मुहिम लगातार आगे बढ़ रही है। मंगलवार को विभाग ने शहर के अमरपुर मोहल्ला में कार्रवाई कर 71 टुल्लू पंप जब्त किए। विभाग लाइन वाइज लोगों के घरों में दस्तक देकर पंप को उखाड़ने के कार्य में लगा है। आईपीएच विभाग पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई करने में जुटा है। अभी भी अमरपुर मोहल्ला का कुछ क्षेत्र ऐसा बचा है जहां पर विभाग बुधवार को कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विभाग की इस मुहिम के चलते कई रसूखदारों के माथे में बल पड़ने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी वर्षों से नाहन शहर में पानी की समस्या चली आ रही हैं। दो पेयजल योजनाओं से शहर को पेयजल आपूर्ति होती है लेकिन मांग के अनुसार उपभोक्ताओं को पानी ही नहीं मिलता।
विज्ञापन
शहर में पानी की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। इसके मुकाबले पेयजल साधन काफी कम है। खैरी व नेहरस्वार पेयजल योजनाओं के मिलने वाला 38 से 40 लाख लीटर पानी भी जरूरतें पूरी नहीं कर सकता लेकिन सबसे अहम बात यह है कि टुल्लू पंप की वजह से शहर में पेयजल वितरण प्रणाली काफी बिगड़ गई है। ऐसे में कई उपभोक्ताओं को नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। अब विभाग ने पेयजल व्यवस्था को गड़बड़ाने वाले इन टुल्लू पंप को हटाकर एक समान पेयजल आपूर्ति का फैसला लिया है जो काबिले तारीफ भी है। लोगों का कहना है कि सभी घरों से टुल्लू पंप हटाए जाएंगे तो यह बड़ा कदम है।
विज्ञापन
उधर, विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव महाजन ने बताया कि मंगलवार को विभाग ने 71 टुल्लू पंप जब्त किए। उन्होंने बताया कि मुहिम को लेकर लोगों का समर्थन मिल रहा है। कई उपभोक्ता ऐसे भी हैं जो विभाग की मुहिम का समर्थन करते हुए स्वयं टुल्लू पंप निकालकर विभाग को सौंप रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि विभाग किसी भी छोटे या बड़े नेता समेत शहर के रसूखदारों नहीं बक्श रहा है। विभाग की सभी पर कार्रवाई जारी है।