फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिर पर पत्थर मार कर घायल किया व्यक्ति

सिर पर पत्थर मार कर घायल किया व्यक्ति

Sat, 16 Mar 2019 08:06 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 16 Mar 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
सिर पर पत्थर मार कर घायल किया व्यक्ति
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला निवासी एक व्यक्ति को सिर पर पत्थर मारकर घायल करने का माला सामने आया है। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा में उपचार करवाना पड़ा। पीड़ित ने पांवटा थाना में इसकी शिकायत की है। शिकायत मिलने पर पांवटा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांवटा के गांव पुरुवाला निवासी मुलतान सिंह पुत्र सुुंदर सिंह ने पांवटा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि 14 मार्च को सुबह के समय वह सोनू निवासी पुरुवाला बांगरण पुल के साथ लगती गिरि नदी होते हुए अपने एक निजी कार्य से ग्राम पंचायत सालवाला जा रहे थे। जैसे ही गिरि नदी में पैदल पहुंचे तो उन्हें कश्मीरी लाल मिला, जिसने गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर नदी से पत्थर उठा कर उसके सिर पर मार दिया। वहीं पत्थर से उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान मुल्तान सिंह को लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। मुल्तान सिंह की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर पांवटा थाना पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed