{"_id":"5aef107d4f1c1b23338b6e6f","slug":"61525616765-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यारी गुंडाह में सड़क की अवैज्ञानिक कटिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्यारी गुंडाह में सड़क की अवैज्ञानिक कटिंग
Updated Sun, 06 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
लेवी की मांग कर सात वाहनों को फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई के क्यारी गुंड़ाह में इन दिनों एक सड़क की कटिंग का कार्य चल रहा है। आरोप है कि ठेकेदार इस कार्य को अवैज्ञानिक ढंग से अंजाम दे रहा है जिस कारण सड़क की कटिंग के दौरान निकले पत्थर नीचे गिर रहे हैं। इन पत्थरों की चपेट में एक व्यक्ति का पुश्तैनी घराट आ गया है जो बड़े-बड़े पत्थर गिरने से पूरी तरह से नष्ट हो गया है।
पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत डीएसपी पांवटा को की है लेकिन अभी तक कोई उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। उल्लेखनीय है कि सड़क की कटिंग के दौरान संबंधित ठेकेदार ने मलबे के लिए कोई डंपिंग यार्ड भी नहीं बनाया है। जहां मन किया वहां मलबा गिराया जा रहा है जिससे किसानों की जमीनों, पेड़-पौधों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।
घराट के मालिक प्रताप सिंह ने बताया कि ठेकेदार पूरी तरह से दबंगई दिखा रहा है। जब उसे सही ढंग से काम करने के लिए कहा जाता है तो वह जान से मारने की धमकी देता है। उसने बताया कि सड़क की कटिंग के दौरान निकले पत्थरों के कारण उसका पुश्तैनी घराट पूरी तरह से नष्ट हो गया है। लोगों के खेत व पेड़-पौधे भी नष्ट हो गए हैं। मलबा जहां मन किया वहां फेंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत डीएसपी पांवटा को कर दी है।
विज्ञापन
उधर, इस संदर्भ में लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रमोद उप्रेती ने कहा कि ठेकेदार को टेंडर में हिदायत दी गई है कि वह मलबे के लिए डंपिंग यार्ड बनाए। उधर, थाना प्रभारी शिलाई जसवीर सिंह ने कहा कि डीएसपी पांवटा को की गई शिकायत की प्रति मिल चुकी है। जल्द ही मौके पर निरीक्षण कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।