फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बेलगाम वाहन ने तोड़े बिजली के खंभे, लाइन क्षतिग्रस्त

बेलगाम वाहन ने तोड़े बिजली के खंभे, लाइन क्षतिग्रस्त

Sun, 08 Apr 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बेलगाम वाहन ने तोड़े बिजली के खंभे, लाइन क्षतिग्रस्त
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
रविवार तड़के एक वाहन माजरा के समीप बिजली के दो खंभों से टकरा गया। इससे बिजली के खंभे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। खंभे से टकराने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब पौने 6 बजे अज्ञात वाहन ने बिजली के दो पोल को टक्कर मार दी। हालांकि, सुबह के समीप सड़क पर वाहनों की रेलमपेल कम होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ। वाहन के खंभे से टकराने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घर से बाहर निकलकर बिजली के पोल टूटे देखे। इसके बाद कुछ दूरी पर एनएच के दोनों तरफ खड़े होकर लोगों ने वाहनों को टूटे बिजली पोल व सड़क को छूती बिजली की तारों के समीप आने से बचाया दिया। साथ ही इसकी सूचना धौलाकुआं बिजली बोर्ड कार्यालय व अधिकारियों को भी दी। इसके बाद माजरा के आसपास की लाइन बंद करवा दी गई।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर टूटे सीमेंटेड पोल व सड़कों पर बिखरी बिजली की तार को दूर हटाने का कार्य शुरू कर दिया। उधर, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अशोकेंद्र कश्यप ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रविवार को तड़के ही किसी अज्ञात वाहन ने बिजली पोल व लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे आसपास की लाइन बंद करने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग ने लाइन का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed