{"_id":"5aa3e65a4f1c1b68248b473d","slug":"61520690778-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने किया बहू को जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों ने किया बहू को जिंदा जलाने का प्रयास
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
उपमंडल पांवटा साहिब की एक विवाहिता को उसके ससुरालियों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। हालांकि, यह मामला करीब एक माह बाद सामने आया है, जिसमें विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर जिंदा जलाने की कोशिश व मारपीट के आरोप लगाए हैं। ससुरालियों के अत्याचारों से तंग आकर विवाहिता ने अदालत की शरण ली थी।
जेएमआईसी पांवटा साहिब की अदालत के आदेश पर पुलिस ने ससुरालियों के दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज किया है। विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर तेजाब व मिट्टी तेल डालकर जान से मारने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार पांवटा क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत में बताया कि हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार उसका विवाह साल 2002 में हुआ था। इसके बाद से ही उसका पति व सास उसके साथ मारपीट करते आ रहे हैं। यही नहीं ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं। पिछले कई सालों से वह ससुरालियों के अत्याचारों व उत्पीड़न का दंश झेल रही है। इसी साल 3 फरवरी को भी उसके पति व सास ने उसकी साथ काफी मारपीट की और मिट्टी का तेल व तेजाब डालकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। हाल ही में ससुराल पक्ष की ओर से उसे फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस पर पांवटा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।