फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ट्रक-बाइक की टक्कर में 24 वर्षीय युवक की मौत

ट्रक-बाइक की टक्कर में 24 वर्षीय युवक की मौत

Wed, 21 Feb 2018 11:02 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
ट्रक-बाइक की टक्कर में 24 वर्षीय युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक नगरी कालाअंब के कटोला में मंगलवार रात एक बाइक और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक की मौत से इलाके में शोक लहर है।
सिरमौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ही सराहां क्षेत्र में एक जीप खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग घायल हो गए थे। ताजा घटनाक्रम में कालाअंब थाना के तहत कटोला गांव के समीप बाइक और लोनिवि के ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात कटोला गांव के समीप पीडब्ल्यूडी के ट्रक नंबर एचपी 18ए-1302 और एप्लाइड फॉर मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय सतपाल सिंह निवासी गदपेला गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घायल को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान बुधवार को युवक ने दम तोड़ दिया।
उधर, कालाअंब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस सड़क दुर्घटना मामले की छानबीन कर रही है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed