फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दवाइयों के साथ मल्टीनेशनल कंपनियों के लेबल भी बरामद

दवाइयों के साथ मल्टीनेशनल कंपनियों के लेबल भी बरामद

Sat, 27 Apr 2019 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
दवाइयों के साथ मल्टीनेशनल कंपनियों के लेबल भी बरामद
नाहन (सिरमौर)। पांवटा साहिब के पुरूवाला में बरामद 46900 कैप्सूल, कोडीन सिरप की 9500 शीशियों के मामले में ड्रग कंट्रोल विभाग और पुलिस की कार्रवाई जारी है। शनिवार को ड्रग विभाग ने अदालत में पेश करने के बाद जखीरे को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, अभी तीनों आरोपी फरार हैं। मामले में खुलासा हुआ है कि स्टोर में बरामद दवाओं पर लेबल चढ़ाए जाने थे। जांच के दौरान ड्रग विभाग को स्टोर से लेबल भी बरामद हुए हैं। ड्रग विभाग की मानें तो ये लेबल देहरादून और बंगलूरू में चल रही मल्टीनेशनल कंपनियों के हैं। बिना लाइसेंस के ही दवाइयों की खेप तैयार की गई। बरामद की गईं दवाइयां नशीली हैं। हालांकि, कोडीन और ट्रामाडोल दर्द निवारक दवाएं हैं लेकिन, इन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की अनुमति बगैर तैयार नहीं किया जा सकता है। इसके लिए लाइसेंस लेना होता है। प्रदेश में यह पहला मामला हो सकता है जब स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल, ड्रग विभाग समेत पुलिस ने संयुक्त रूप से इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके से इन प्रतिबंधित दवाओं की 28 पेटियां और 27 कट्टे भरे गए। साफ जाहिर है कि इतनी बड़ी खेप की गिनती में भी अधिकारियों को कई घंटे लग गए। इन दवाओं के साथ एंटीबायटिक और लूज टेबलेट भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

शरीर को कमजोर कर देती हैं ये दवाइयां
कोडीन साल्ट और ट्रामाडोल जैसे नशीले कैप्सूल का अधिक इस्तेमाल जानलेवा भी साबित हो सकता है। इनका ज्यादा इस्तेमाल नशे का आदी बना देता है। धीरे-धीरे इनकी आदत शरीर को खोखला कर देती है। नशे की लत में पड़े किसी भी व्यक्ति की इससे छूटना असंभव है।
विज्ञापन

कस्टडी में ली हैं दवाइयां
ड्रग इंस्पेक्टर नाहन ललित कुमार ने बताया कि पुरूवाला से बरामद दवाओं का कोई भी लाइसेंस नहीं था। बिना लाइसेंस के ही इतनी बड़ी खेप को स्टोर में छिपाकर रखा गया था। उन्होंने बताया कि स्टेट ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाहा की अगुवाई में इतना बड़ा ऑपरेशन सफल हुआ। उन्होंने माना कि दवाइयों के साथ मल्टीनेशनल कंपनी के लेबल भी बरामद हुए हैं जिन्हें अभी चढ़ाया नहीं गया था। उन्होंने बताया कि दवाओं को विभाग ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed