फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अंतरराज्यीय चोर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Wed, 04 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अंतरराज्यीय चोर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
police logo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
नारीवाला स्थित दवा इकाई से लगभग 18 लाख रुपये के केमिकल चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक गाजियाबाद से अंतरराज्यीय चोर गिरोह चला रहा था। चोरी के इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
गौरतलब है कि नारीवाला दवा इकाई में करीब 18 लाख का केमिकल चोरी हुआ था। इकाई प्रबंधन ने 14 मार्च 2018 को पांवटा थाना में चोरी का मामला दर्ज करवाया। डीएसपी प्रमोद चौहान ने राजबन पुलिस चौकी प्रभारी बीएस नेगी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। जांच टीम ने 19 मार्च को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में छापेमारी की जिसमें एक आरोपी सचिन सैनी पुत्र जगपाल सैनी हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन

इससे खुलासा हुआ कि अंतरराज्यीय गिरोह ऐसी चोरियों के मामलों में शामिल हैं। जांच टीम ने 26 मार्च को छापेमारी कर सहारनपुर से दूसरे आरोपी ईसार पुत्र मुन्ना को गिरफ्तार किया। दोनों न्यायिक हिरासत में है। इन आरोपियों ने केमिकल चोरी के सरगना का नाम उगला था जो उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से गिरोह चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने गाजियाबाद दबिश दी जहां इस चोरी में शामिल मुख्य सरगना अनिल श्रीवास्तव पुत्र कमलेश्वर निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवक गाजियाबाद से इस गिरोह को चलाता था। उससे पूछताछ में और खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed