फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आरा मशीन पर छापा, 58 कडिय़ां और 27 स्लीपर बरामद

आरा मशीन पर छापा, 58 कडिय़ां और 27 स्लीपर बरामद

Thu, 01 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
आरा मशीन पर छापा, 58 कडिय़ां और 27 स्लीपर बरामद
tree felling

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
एसआईयू सिरमौर और वन विभाग की संयुक्त टीम ने पांवटा के शुभखेड़ा में दबिश देकर आरा मशीन से अवैध लकड़ी बरामद की। पकड़ी गई लकड़ियों में 58 कड़ियां और 27 स्लीपर शामिल हैं। टीम ने आरा मशीन को सीलकर संचालक को गिरफ्तार किया है। अवैध लकड़ी की कीमत 50 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। जब्त की लकड़ी को वन विभाग के पांवटा कार्यालय लगाया गया है।

विभाग के अनुसार बुधवार रात सिरमौर पुलिस की एसआईयू और वन विभाग की टीम ने पांवटा के तारुवाला स्थित आरा मशीन परिसर में दबिश दी। गुप्त सूचना मिली थी कि पांवटा की आरा मशीन में अवैध लकड़ी की खेप पहुंची है। गुप्त सूचना सही निकली। आरा मशीन परिसर में अवैध लकड़ी की खेप मिली। आरा मशीन संचालक इनके कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। मौके से 27 स्लीपर तथा 58 कड़ियां जब्त की र्गइं। लकड़ी के खेप को सीज कर पांवटा वन विभाग के कार्यालय परिसर में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि आरोपी आरा मशीन मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा-379 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed