फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मलबे में फंसी एंबुलेंस पलटी, बाल-बाल बचे मरीज-तीमारदार

मलबे में फंसी एंबुलेंस पलटी, बाल-बाल बचे मरीज-तीमारदार

Fri, 25 Aug 2017 10:51 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
मलबे में फंसी एंबुलेंस पलटी, बाल-बाल बचे मरीज-तीमारदार

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह / नौहराधार (सिरमौर)।
पनोग क्षेत्र से एक मरीज लेकर रोनहाट जा रही 108 एंबुलेंस बिंदोली खड्ड के समीप पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोटें नहीं आईं। एंबुलेंस पलटने से रोनहाट- हरिपुरधार मार्ग पर 8 घंटे बंद रहा। एंबुलेंस आधी रात के बाद पनोग क्षेत्र से एक मरीज को लेकर रोनहाट जा रही थी। बिंदोली खड्ड के समीप सड़क पर मलबे के ढेर में फंसकर एंबुलेंस पलट गई।
इसके बाद मरीज को रात के समय ही एक निजी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया। सुबह जब लोगों को इस हादसे के बारे में पता चला तो लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बरसात के दिनों में यह सड़क खस्ताहाल हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे हैं। विभाग सड़क मार्ग को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। परेशानी ग्रामीण झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की लापरवाही से बुधवार रात को भी वहां पर बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

बाक्स--
नाहन-कुमारहट्टी सड़क एक घंटे रही बंद, लंबा जाम
नाहन (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर लगातार ल्हासे गिरने का सिलसिला जारी है। वीरवार देर शाम को जांगीरूग के समीप गिरे भारी ल्हासे से एनएच एक घंटे बंद रहा। इस दौरान नाहन से बनेठी, सराहां, जमटा, ददाहू और शिमला से नाहन, संगड़ाह से नाहन की ओर जाने वाली सरकारी व निजी बसों के अलावा सैकड़ों छोटे व बड़े वाहन फंसे रहे। लंबे जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। यात्री व ग्रामीण समय पर अपने गंतव्य स्थानों तक नहीं पहुंच पाए। लिहाजा लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे के अधिकारियों को मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद सड़क को खुलवाने के लिए भेजी गई जेसीबी के बाद रात सवा 8 बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुल पाया।
---मलबे में फंसी एंबुलेंस पलटी, बाल-बाल बचे मरीज-तीमारदार
नेशनल हाईवे समेत जिले के कई सड़क मार्ग भूस्खलन से बंद
ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश से किसानों की फसलें तबाह, परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed