फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बागना शिरगुल मंदिर से लाखों की मूर्तियां, चांदी के छत्र चोरी

बागना शिरगुल मंदिर से लाखों की मूर्तियां, चांदी के छत्र चोरी

Mon, 24 Jul 2017 11:14 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
बागना शिरगुल मंदिर से लाखों की मूर्तियां, चांदी के छत्र चोरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
राजगढ़ तहसील के एक शिरगुल मंदिर में चोरों ने प्राचीन मूर्तियों सहित चांदी के छत्र व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह घटना रविवार रात करीब 12 और एक बजे के करीब पेश आई। उधर, सोमवार को स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देर शाम तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। साथ ही लोगों के बयान भी दर्ज किए।
जानकारी के अनुसार राजगढ़ तहसील के तहत आने वाली हाब्बन पंचायत के बागना स्थित शिरगुल मंदिर में अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर से शिरगुल महाराज की दो पुरानी मूर्तियां, चार चांदी के छत्र व गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शिरगुल महाराज की यह पुरानी मूर्तियां काफी प्राचीनतम हैं। इन मूर्तियों का वजन भी काफी भारी है। सभी मूर्तियां अष्टधातु की बताई जा रही हैं जिनका रंग थोड़ा काला भी पड़ गया था। ऐसी पुरानी मूर्तियों की धातु के लिहाज से भले ही कम कीमत हो सकती है लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत लाखों रुपये है। यह मूर्तियां स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले हजारों श्रद्घालुओं की आस्था का प्रतीक हैं। मंदिरों में हुई चोरी के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बागना निवासी राकेश भगनाल ने बताया कि चोरी हुई मूर्तियां किस धातु की थीं इसकी उन्हें जानकारी नहीं है लेकिन यह मूर्तियां काफी प्राचीन हैं। इन मूर्तियों को उनके बुजुर्ग दाहन पंचायत के बखौटा से लाए थे जिन्हें बागना में बनाए गए शिरगुल महाराज के मंदिर में स्थापित किया गया था। उन्होंने बताया कि रविवार की रात करीब 12 से 1बजे के बीच गांव में कुत्तों ने जोर से भौंकना शुरू किया था लेकिन ग्रामीणों ने कुत्तों के भौंकने की तरफ कोई विशेष ध्यान नहीं दिया। सुबह मंदिर जाने पर पता चला कि मंदिर से पुरानी मूर्तियों के साथ-साथ चांदी के छत्र व नकदी भी गायब पाई गईं।

उधर, राजगढ़ थाना के प्रभारी बलवंत कंवर ने बताया कि उन्हें मंदिर में चोरी के बारे में शिकायत मिली थी। वह अभी मौके पर ही हैं। उन्होंने बताया कि मामले में ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने मंदिर से मूर्तियां, छत्र व नकदी चोरी किए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता छानबीन की जा रही है।
--बागना शिरगुल मंदिर से लाखों की मूर्तियां, चांदी के छत्र चोरी
--रविवार देर रात को वारदात, चोरों ने मंदिर से नकदी भी उड़ाए
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी, लोगों के बयान दर्ज : थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed