{"_id":"5c02c9a6bdec2241641d4035","slug":"41543686566-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में गुंडा टैक्स वसूली का भंडाफोड़, तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा में गुंडा टैक्स वसूली का भंडाफोड़, तीन दबोचे
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस ने पांवटा साहिब के तहत आमवाला घाटी के समीप गुंडा टैक्स की उगाही का भंडाफोड़ किया है। इलाके से गुजर रही सड़क अपनी जमीन में होने की बात कहकर तीन युवक ट्रैक्टर संचालकों से जबरन गुंडा टैक्स वसूल रहे थे। पुलिस तक मामला पहुंचा तो शुक्रार देर रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी डरा धमकाकर रेत बजरी ले जाने वाले ट्रैक्टरों से रात को जबरन वसूली करते थे। अदालत में पेश करने पर तीनों आरोपियों की तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
जिला व पांवटा पुलिस अधिकारियों को गुप्ता सूचना मिली थी कि रामपुरघाट में कुछ लोग अवैध रूप से ट्रैक्टर संचालकों से गुंडा टैक्स की वसूली कर रहे हैं। सूचना मिलने पर एसएचओ पांवटा अशोक चौहान व मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्राम आमवाला के निवासी हरविंद्र सिंह पुत्र मलकीयत सिंह, देवेंद्र सिंह पुत्र मलकीयत सिंह और अजय कुमार पुत्र बीर पाल मूल निवासी बिहार को अवैध वसूली करते दबोचा गया। शुक्रवार देर रात मानपुर देवड़ा की तरफ से रेत बजरी लेकर पहुंचे ट्रैक्टरों से अवैध वसूली करते आमवाला की घाटी के पास तीनों को पुलिस टीम ने दबोच लिया।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने इसकी पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आईपीसी की धारा-382 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपियों की तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।