फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अवैध लकड़ी की तस्करी करने पर तीन गिरफ्तार

अवैध लकड़ी की तस्करी करने पर तीन गिरफ्तार

Tue, 27 Nov 2018 09:55 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
अवैध लकड़ी की तस्करी करने पर तीन गिरफ्तार
अवैध लकड़ी की तस्करी करने पर तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

गाड़ी से करीब चार लाख के 108 नग किए बरामद
वन विभाग और पुलिस ने सोमवार रात को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खैर लकड़ी तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्रक में लदी करीब चार लाख कीमत की अवैध लकड़ी के 108 नग बरामद कर लिए गए हैं। यह लकड़ी चोरी छिपे भंगानी वन क्षेत्र से माजरा-धौलाकुआं क्षेत्र की किसी कत्था इकाई में पहुंचाई जानी थी। गुप्त सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने संदिग्ध रास्ते पर नाका लगाया। पुलिस ने ट्रक और लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा वन विभाग आरओ हर्ष मोहन को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में खैर की लकड़ी की अवैध रूप से तस्करी हो रही है। सोमवार देर शाम को पांवटा के तारूवाला में संयुक्त टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान अवैध खैर से भरा ट्रक पकड़ लिया गया। अंधेरे का फायदा उठा कर ट्रक चालक और आरोपियों ने भागने का प्रयास भी किया लेकिन टीम ने आरोपी ट्रक चालक यामीन, प्रवीण और कुलदीप सैनी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि भंगानी क्षेत्र से अवैध खैर की लकड़ी को भरकर ट्रक धौलाकुआं क्षेत्र के आसपास किसी कत्था इकाई में पहुंचाया जाना था लेकिन, देर शाम तारुवाला के पास नाके में ट्रक और आरोपी को वन विभाग पांवटा के आरओ हर्ष मोहन की टीम ने पकड़ लिया। डीएफओ पांवटा कुनाल अंग्रीश ने कहा कि संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है, जिसमें ट्रक से अवैध खैर की लकड़ी के 108 नग बरामद किए गए हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed