फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बावड़ी में डूबने से व्यक्ति की मौत

बावड़ी में डूबने से व्यक्ति की मौत

Wed, 08 Aug 2018 11:38 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
बावड़ी में डूबने से व्यक्ति की मौत
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेहली धीड़ा पंचायत के सतना क्यारटु गांव में पानी लेने गए एक व्यक्ति की बावड़ी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार रात को वह पानी भरने के लिए बावड़ी की तरफ गया था। लेकिन, कीचड़ में पांव फिसलने के कारण वह बावड़ी में गिर गया। व्यक्ति की मौत से इलाके में मातम छा गया है। बीपीएल परिवार से संबंधित व्यक्ति की मृत्यु से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय गोपाल दत्त मंगलवार रात को अपने घर के पीछे स्थित बावड़ी में पानी लेने गया था। बारिश के कारण बावड़ी के आसपास कीचड़ हो गया था। कीचड़ में पांव फिसलने से वह बावड़ी के अंदर गिर गया। कुछ समय बाद बच्चे बाबड़ी से पानी भरने गए तो उन्होंने व्यक्ति के पानी में गिरे होने की बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने व्यक्ति को बावड़ी से बाहर निकाला। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नेहली धीडा पंचायत के प्रधान बाबूराम ने बताया गोपाल दत्त बीपीएल परिवार से संबंध रखता था। वह अपने पीछे एक बेटा व दो बेटियां छोड़ गया है। पंचायत प्रधान ने जिला प्रशासन से गरीब परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed