{"_id":"5a9d54734f1c1bf17b8baa58","slug":"41520260211-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ौशाला को नुकसान पहुंचाने पर दो दर्जन के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ौशाला को नुकसान पहुंचाने पर दो दर्जन के खिलाफ केस
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
गायों को लावारिस छोड़ रहे पशुपालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
शिलाई तहसील के भटनोग गांव में एक दर्जन के करीब ग्रामीणों पर गोशाला को नुकसान पहुंचाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में शिलाई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कांडो भटनोल पंचायत के भटनोग निवासी वीरेंद्र सिंह ने शिलाई पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि उसके घर के समीप बनी गौशाला को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। जबकि, यह उसकी पुष्तैनी गोशाला है और वर्तमान में भी इस पर उसका कब्जा है।
शिकायत में बताया गया है कि गांव के कुछ लोगों ने गोशाला की दीवारों को तोड़कर इस पर अवैध कब्जा कर लिया है। साथ ही गोशाला के स्थान पर चिनाई का कार्य भी शुरू कर दिया है। वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र में गांव के शुपाराम, इंद्र सिंह, प्रकाश, बुधिया, धर्म सिंह, होशियार सिंह, रणदीप, खजान सिंह, दीपो देवी, राजो देवी, पुष्पा, सुरमी, दलीप, श्याम सिंह व रघुवीर सिंह पर गोशाला को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
इस मामले में शिलाई पुलिस ने आरोपी ग्रामीणों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 448, 427 के तहत मामला दर्ज किया है।
उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिलाई पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।
बाक्स
दो भैंसें और कटड़ी चोरी
नाहन (सिरमौर)। नाहन तहसील के तहत आने वाली पालियो पंचायत के अंधेरी गांव से अज्ञात चोरों ने एक गोशाला से दो भैंसें और एक कटड़ी चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अंधेरी गांव के पृथ्वी सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 4 फरवरी की रात को अज्ञात व्यक्ति उसकी पशुशाला से दो भैंसें व एक कटड़ी चोरी कर ले गया है। इन मवेशियों की कीमत एक लाख रुपये के करीब है। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर ने की है।