फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   धारदार हथियार से देवर ने किया भाभी पर हमला, घायल

धारदार हथियार से देवर ने किया भाभी पर हमला, घायल

Sat, 03 Mar 2018 10:59 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से देवर ने किया भाभी पर हमला, घायल
police logo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब में एक देवर ने अपनी भाभी को ही धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। स्थानीय सिविल अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आरोपी 22 वर्षीय देवर महेंद्र सिंह अपने बुजुर्ग पिता के साथ हाथापाई कर रहा था। इस बीच घर में हाथापाई व मारपीट की आवाजें सुनाई दीं तो भाभी रीना (28) बाथरूम से बाहर निकली। देखा तो देवर महेंद्र सिंह अपने पिता सोहनपाल (52) से हाथापाई व मारपीट कर रहा था। इसी दौरान देवर से अपने ससुर को छुड़ाने के लिए दौड़ी रीना पर उसके देवर ने तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में महिला के बाजू, पेट व टांग पर गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घायल महिला को ससुर ने पांवटा अस्पताल उपचार को पहुंचाया। महिला ने बताया कि आरोपी महेंद्र सिंह पहले भी छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने पिता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करता आ रहा है। अकसर हाथापाई पर उतारू हो जाता है। शुक्रवार रात को भी देवर को रोकने की कोशिश की थी लेकिन देवर ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पांवटा के एसएमओ डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि घायल महिला की टांगों व बाजू पर टांके लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी तेजधार हथियार से हमला किया गया है। महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। देर रात को घायल महिला के अस्पताल पहुंचने पर एमएलसी काटकर इसकी सूचना पांवटा पुलिस को दी गई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं।

उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल महिला की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed