{"_id":"5a8d80a14f1c1bca798baeb0","slug":"41519222945-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में डिवाइडर से टकराया इंटों से भरा ट्रैक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा में डिवाइडर से टकराया इंटों से भरा ट्रैक्टर
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
देहरादून पांवटा एनएच-7 पर हादसों को रोकने के लिए बद्रीपुर से वाई प्वाइंट तक डिवाइडर लगे हैं लेकिन कार्य अधूरा व बीच बीच में कई स्थलों पर वाहन आवागमन की जगह हादसों का सबब बनने जा रही है। बुधवार को शमशेरपुर आईटीआई के समीप बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार इंटों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया जिसमें दूसरी तरफ से आ रहे छोटे बड़े वाहन चपेट में आते आते बचे हैं। हादसे में ट्रैक्टर का चालक आंशिक रुप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को पांवटा की शमशेरपुर आईटीआई के सामने हादसा हुआ। पास खड़ी एक महिला ने कहा कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पहुंचा। अनियंत्रित होकर आईटीआई के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान काफी छोटे बड़े वाहन समीप से गुजर रहे थे जो डिवाइडर में जोरदार टक्कर के बाद ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच गए।
लोगों का कहना है कि हादसों को कम करने के उद्देश्यों से पिछले वर्ष डिवाइडर लगाए गए। वाई प्वाइंट से बद्रीपुर तक वाहन वन-वे कर दिया गया। हालांकि, सड़क हादसों के ग्राफ में कुछ कमी तो आई लेकिन इस योजना का कार्य पूरी तरह नहीं हो सका। बीच-बीच में कई जगहों पर वाहनों के आवागमन को रास्ता बीच से ही छोड़ दिया जो हादसों का सबब बन रहा है।
विज्ञापन
उधर, एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल ने कहा कि यह कार्य प्राधिकरण के माध्यम से नहीं हुआ है। एनएच प्राधिकरण को पैरापिट के साथ डिवाइडर लगाने की अनुमति का प्राक्कलन मंजूरी को भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर लोहे के डिवाइडर हटा दिए जाएंगे।