{"_id":"59a5a76b4f1c1bfb268b4616","slug":"41504028523-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"220 किलोग्राम तांबे की तार बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
220 किलोग्राम तांबे की तार बरामद, दो गिरफ्तार
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने बहराल नाके पर वाहनों की जांच के दौरान 220 किलोग्राम तांबे की तार बरामद की है। वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
हिमाचल- हरियाणा सीमा पर स्थित बहराल बैरियर पर पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस टीम में शामिल मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह, आरक्षी दिनेश कुमार व होमगार्ड जवान अतर सिंह की टीम ने वाहनों की चेकिंग के लिए बैरियर के पास नाका लगाया लगाया था। हरियाणा की तरफ से एक इंडिको गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। वाहन से अवैध रुप से ले जाई जा रही 220 किलोग्राम तांबे की तार बरामद की गई।
विज्ञापन
वाहन सवार पूछताछ में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे सके। इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के जगाधरी निवासी बलदेव राज पुत्र जयराम दास व उसका साथी राजू पुत्र बलदेव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी पांवटा देवानंद गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि 220 किलोग्राम तांबे की अवैध रुप से ले लाई जा रही तार बरामद कर ली गई है। बहराल बैरियर के समीप नाके में पकड़े गई तार के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
---220 किलोग्राम तांबे की तार बरामद, दो गिरफ्तार
बहराल बैरियर पर नाके के दौरान मिली सफलता