{"_id":"599727e14f1c1b34798b4673","slug":"41503078369-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ निगलने से राजबन की युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ निगलने से राजबन की युवती की मौत
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
राजबन की एक युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवती ने देहरादून के एक अस्पताल में वीरवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि, जहर खाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को युवती के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। राजबन पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजबन निवासी संजय कुमारी उर्फ अंजू ने (24) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल पांवटा ले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर किया। लेकिन, परिजन उसे देहरादून अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजबन चौकी प्रभारी एसआई सुभाष चंद की टीम जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक युवती के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, सिविल अस्पताल पांवटा के सीनियर मेडिकल आफिसर डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि शव का शुक्रवार सुबह पांवटा में पोस्टमार्टम किया गया। युवती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था।