{"_id":"5974dbed4f1c1b36488b459f","slug":"41500830701-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुराचार के आरोपी को 5 दिन का पुलिस रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची से दुराचार के आरोपी को 5 दिन का पुलिस रिमांड
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र की 12 वर्षीय मासूम बच्ची से दुराचार के आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इसके बाद पुलिस जांच टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
बता दें कि पीड़ित बच्ची के परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें मासूम 12 वर्षीय बच्ची से दुराचार का आरोप लगाया गया। बच्ची गांव में धार्मिक कार्यक्रम में गई थी। आरोपी चालक ने घर छोड़ने के बहाने ट्रक में बिठा लिया। इसके बाद करीब एक किमी दूर खड्ड की तरफ ले गया। बच्ची से दुराचार किया। आधी रात को घर के समीप छोड़ दिया। बच्ची को गांव के समीप छोड़ कर आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचने के लिए टीमें रवाना कीं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पांवटा देवानंद गुलेरिया की टीम ने आरोपी चालक हरियाणा के रायपुररानी में दबोच लिया। रविवार को पांवटा अदालत में पेश किया गया।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी ट्रक चालक विक्रम सिंह पुत्र दीपराम को अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को 27 जुलाई तक का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
--बच्ची से दुराचार के आरोपी को 5 दिन का पुलिस रिमांड
--धार्मिक स्थल पर गई मासूम बच्ची को बहला फुसला कर ले गया था आरोपी
--परिजनों की शिकायत पर आरोपी पर पोक्सो और दुराचार का मामला दर्ज