फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बिना वर्दी ड्यूटी करने पर हैड कांस्टेबल सस्पेंड

बिना वर्दी ड्यूटी करने पर हैड कांस्टेबल सस्पेंड

Tue, 11 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बिना वर्दी ड्यूटी करने पर हैड कांस्टेबल सस्पेंड

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। लड़कियों की सुरक्षा के लिए मिर्च पाउडर की स्प्रे इजाद करने वाली सिरमौर की एसपी सौम्या साम्बशिवन अपराधियों के लिए ही नहीं बल्कि ड्यूटी में कोताही बरतने वालों के लिए भी सख्त है। संवेदनशील माने जाने वाले यमुनाघाट बैरियर पर बिना वर्दी ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मचारी को एसपी सौम्या साम्बशिवन ने न केवल सस्पेंड किया बल्कि राजगढ़ के लिए ट्रांसफर भी कर दिया है। एसपी की यह कार्रवाई पुलिस कर्मचारियों में अनुशासन बनाए रखने के लिए अहम मानी जा रही है।
उत्तराखंड की सीमा पर स्थित यमुनाघाट बैरियर अति संवेदनशील माना जाता है। हाल ही में यमुनाघाट बैरियर पर पंजाब के बदमाशों ने एक पुलिस कर्मचारी पर गोली भी दागी थी। ऐसे बैरियर पर बिना हथियार और बिना वर्दी के ड्यूटी देना खतरे से खाली नहीं। एसपी जब बैरियर के औचक निरीक्षण पर पहुंची तो पाया गया कि एसएचसी अरुण कुमार बिना वर्दी बैरियर पर गाड़ियों को चेकिंग के लिए रोक रहा था। एसपी ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि उसे राजगढ़ के लिए ट्रांसफर किया गया था लेकिन ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने के बाद सोमवार को उसे सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस विभाग में अनुशासन बेहद जरूरी है। यदि हम स्वयं ही अनुशासन में नहीं बंधे होंगे तो अपराध को कैसे कम किया जा सकता है। लिहाजा, ड्यूटी पर कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स के लिए---
हाल ही में एसएचओ भी किए हैं सस्पेंड
पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ यदि कोई शिकायत मिले तो एसपी उनके खिलाफ कार्रवाई करने में गुरेज नहीं करतीं। हाल ही में एक एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया था। जबकि नाहन के समीप शराब ढाबा में शराब पी रहे पुलिस कर्मचारियों को भी एसपी ने सस्पेंड कर दिया था।
--बिना वर्दी ड्यूटी करने पर हैड कांस्टेबल सस्पेंड
--यमुनाघाट बैरियर पर बिना वर्दी रोक रहा था वाहन
--एसपी सौम्या साम्बशिवन की कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed